Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बिहार नया राशन कार्ड आवेदन 2026 – आवश्यक कागजात और आवेदन प्रक्रिया

Share This Post 👇 👇🏿

बिहार सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण पर नोटिस जारी हुआ है, बिहार के उन सभी परिवार का राशन कार्ड बनेगा जिसके पास पहले से कोई राशन कार्ड नहीं है, अगर आपका भी राशन कार्ड अब तक नहीं बना है तो आज ही ऑनलाइन आवेदन करे, आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट rconline Bihar से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज की जानकारी नीचे हैं।

Latest Update*बिहार नया राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2026 प्रक्रिया शुरू हो चुका है। ऐसे परिवार जिनके पास पहले से कोई राशन कार्ड नहीं हैं अब ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है, बिहार में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे होगा, ऑनलाइन प्रक्रिया जानने के लिए पूरा पढ़े।

Bihar Ration Card Online Apply  Process 2026

Article Bihar Ration Card Apply 2026
Authority Food & Consumer Protection Dept. (Govt Of Bihar)
Card Name Ration Card
Apply Mode Online/ Offline
Official Website rconline.bihar.gov.in

राशन कार्ड के बारे में संछिप्त विवरण

बिहार में ऐसे लाखो परिवार है जिसके पास किसी भी प्रकार का राशन कार्ड नहीं है। और वह बिहार सरकार के द्वारा दिया जाने वाला विभिन्न सरकारी योजना से बंचित है। इसको ध्यान में रखते हुए अब बिहार में नया राशन कार्ड बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है, हम आपको बतादे इससे पहले राशन कार्ड आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन थी, जिसमे आपको एक फॉर्म भर कर स्वयं ब्लॉक के RTPS काउंटर  में जमा करना होता था। फिर लम्बे समय यानि कुछ महीनो तक राशन कार्ड बनने का इंतज़ार करना परता था, इसको ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार अब ऑनलाइन भी राशन कार्ड बनाने की शुरुआत कर दिया हैं जिससे लोगो को बहुत अधिक दिनों तक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा,

ऑनलाइन नया राशन कार्ड आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

जैसा की हमने बताया अब बिहार में नया राशन कार्ड ऑनलाइन भी बनवाया जा सकता हैं, और इसको पढ़ने के बाद आपके मन में सवाल आता होगा की ऑनलाइन आवेदन करते समय क्या-क्या जरुरी दस्तावेज देना होता है। तो मैं आपको बतादू जानकारी के मुताबिक जैसे RTPS काउंटर पर कुछ दस्तावेज जमा करना होता था वैसे ही ऑनलाइन भी दस्तावेज ऑनलाइन ही अपलोड करना होगा। नीचे हमने आपको सभी जरुरी दस्तावेज के बारे में बता दिया है, नीचे बताया गया दस्तावेज को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड करना होगा।

  • सम्पूर्ण परिवार का फोटोग्राफ
  • परिवार में सभी सदस्यों का आधार कार्ड की छायाप्रति
  • आवेदक का हस्ताक्षर का स्कैन कॉपी
  • बैंक खाता के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, (जिसपर खाताधारक का नाम, खाता संख्या, बैंक का नाम, बैंक का IFSC Code लिखा हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र – (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र – (यदि लागू हो)

बिहार नया राशन कार्ड बनाने हेतु नियम और शर्तें ?

बिहार में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ नियम है, जिससे आपको जानना बहुत जरुरी है अन्यथा आवेदन करने के बाद आपका आवेदन रद्द कर दिया जा सकता हैं, सरकार का यह भी कहना है की जो अमीर लोग है उनका राशन कार्ड नहीं बनेगा। इसलिए आपको आवेदन करते समय कुछ शर्त का हाँ या नहीं में टिक करना होता है। जिसके लिए प्रपत्र “क” का क्रमांक-10 में जवाब देना होगा। आप अपने अनुसार हाँ या नहीं पर टिक करे। याद रहे आप सही जानकारी ही भरे अन्यथा आपका आवेदन रद्द कर दिया जा सकता है।

बिहार में नया राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

बिहार में नया राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आपको प्रपत्र “क” भरना होगा। बिहार नया राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको पूरा फॉर्म को भरने के बाद सभी जरुरी दस्वतेज ऑनलाइन ही अपलोड करना होगा जो भी दस्तावेज अपलोड ऑप्शन में माँगा गया हैं।

  • सबसे पहले जन वितरण अन्न ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल पर जाए – rconline.bihar.gov.in
  • इस पृष्ट पर रेजिस्टर करे फिर Login id & Password दर्ज करके लॉगिन करें,
  • फिर आवेदक प्रपत्र को ध्यानपूवक भरे,
  • आवेदक का नाम
  • आवेदक का आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदक के पति / पिता का नाम
  • पूर्ण आवासीय पता
  • बैंक का IFSC Code
  • बैंक खाता नंबर
  • बैंक तथा शाखा का नाम
  • राशन कार्ड के लिए परिवार के अन्य सदस्यो का विवरण
  • जैसे परिवार का सदस्य का नाम, सदस्य का पति /पिता का नाम, लिंग, उम्र, वैवाहिक स्थिति, संबंध, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, व्यवसाय /सेवा, आमदनी का स्रोत, मासिक आय,
  • उसके बाद दस्तावेज अपलोड करना होगा, जो भी ऑप्शन में दिया गया हैं (दस्तावेज अधिकतम 1 MB का होना चाहिए)
  • फिर अपलोड बटन पर क्लिक करे,
  • फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार ऑनलाइन भरे गए फॉर्म को जांच ले
  • और फिर घोषणा पर टिक करके Final Submit करे,
  • आवेदन को पंजीकृत मोबाइल पर एक SMS भी मिलेगा जिसमे आवेदक संख्या रहेगा ।
  • अंतिम में आवेदन रसीद मिलेगा उसका प्रिंट निकाल ले।

बिहार में राशन कार्ड आवेदन करने की पात्रता

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो परिवारों को जन वितरण अन्न (JVA) के तहत सब्सिडी वाले खाद्यान्न और अन्य आवश्यकताओं को प्राप्त करने की सुविधा देता है। बिहार सरकार ने अपने निवासियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली लागू की है। आइए पात्रता मानदंड, लाभ और आवेदन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करें।

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • परिवार के पास पहले से कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य की आयकर (इनकम टैक्स) देनदारी नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार के किसी भी सदस्य के पास तीन या चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • पक्की दीवारों और छत के साथ तीन अथवा उससे अधिक कमरे का मकान नहीं होना चाहिए।

बिहार में राशन कार्ड के प्रकार

  • अंत्योदय अन्न योजना (AAY): यह कार्ड सबसे गरीब परिवारों के लिए है, जो अत्यधिक सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्रदान करता है।
  • गरीबी रेखा से नीचे (BPL): BPL राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए है, जो उन्हें रियायती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराता है।
  • गरीबी रेखा से ऊपर (APL): हालांकि इसके लाभ सीमित हैं, APL कार्ड उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं लेकिन कुछ सहायता की आवश्यकता हो सकती है।
  • प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH): राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत, परिवारों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिलता है।

Important Link

Online Apply Link Click Here
Online Apply Notice Download
Check Ration Card List Click Here
Job Card Apply Click Here
Official Website Website
Join Telegram For Update Click Here

यह भी पढ़े 👇🏿

जैसे-जैसे लोगों की आबादी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, नौकरियों की मांग भी बढ़ रही है,

यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो मेरा सुझाव है कि आपको हर दिन बिहार जॉब इन्फो आना चाहिए, क्योंकि यह रोज़ाना मुफ़्त नौकरियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

अगर आपको आवेदन करने में कोई समस्या है? तो मुझे कमेंट करके बताएं,

FAQ – Bihar Ration Card Online Apply 2026

बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार में नया राशन कार्ड आवेदन करने के लिए से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो, जिसके लिए आपको जन वितरण अन्न ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल (rconline.bihar.gov.in) से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आप पूरा फॉर्म को सही-सही भर कर फिर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन सबमिट करना होगा।

बिहार राशन कार्ड बनाने के लिए कौन पात्र है?

बिहार राज्य का स्थायी निवासी, जिसकी पारिवारिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर है, राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

राशन कार्ड आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

बिहार में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरने के बाद कुछ जरुरी दस्तावेज rconline Portal पर अपलोड करना होगा, दस्तावेज की सूची निन्मलिखित हैं

  • सम्पूर्ण परिवार का फोटोग्राफ
  • परिवार में सभी सदस्यों का आधार कार्ड की छायाप्रति
  • आवेदक का हस्ताक्षर का स्कैन कॉपी
  • बैंक खाता के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, (जिसपर खाताधारक का नाम, खाता संख्या, बैंक का नाम, बैंक का IFSC Code लिखा हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र - (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र - (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

बिहार राशन कार्ड आवेदन की स्थिति (Status) कैसे चेक करें?

अगर आपने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन किया हैं और अब आप आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप जन वितरण अन्न ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल (rconline.bihar.gov.in) पर जा कर Login करें और फिर Track Application Status पर क्लिक करके अपने आवेदन का स्थिति ऑनलाइन ही देख सकते हैं।

नया राशन कार्ड बनाने हेतु नियम और शर्तें ?

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकार ने कुछ नियम रखा है, जो अमीर लोग है उनका राशन कार्ड नहीं बनेगा, जिसके लिए प्रपत्र क का क्रमांक-10 में जवाब देना होगा। आप अपने अनुसार हाँ या नहीं पर टिक करे। याद रहे आप सही जानकारी ही भरे अन्यथा आपका आवेदन रद्द कर दिया जा सकता है।

नया राशन कार्ड बनने में कितना समय लगता है?

आवेदन जमा करने के बाद आमतौर पर 15–30 दिन के अंदर दस्तावेज़ सत्यापन के बाद राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है। लेकिन कई बार इससे जादे दिनों का समय लग सकता हैं।

क्या बिहार राशन कार्ड के लिए कोई आवेदन शुल्क लगता है?

बिहार में राशन कार्ड आवेदन निःशुल्क होता है

Leatest Posts

February 17, 2026

5 Comments

Add a Comment
  1. ration card ka kb tak date hai

    1. iska koi Last Date nhi hai jab chahe aap apply kar sakte ho

    2. Ration card me new member add karna hai kaise hoga

      1. Reply me

      2. Ration Card me new memeber add karne ke liye aapko Block ke RTPS counter se karna hoga.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Bihar Job info - All Right Reserved About Us | Contact Us | Privacy Policy | Disclaimer | FAQ