Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बिहार मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना ऑनलाइन आवेदन

Share This Post 👇 👇🏿

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना: बिहार मुख्यमंत्री ने बिहार के बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत 2016 से किया है जिसमे 12वी पास छात्र को 1000 रुपया प्रति महीना देता है रोजगार ढूंढ़ने के लिए, अब इस योजना में स्नातक पास बेरोजगार छात्र एवं छात्रा को भी शामिल किया हैं, अगर आप भी 12वी या स्नातक पास है तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े हम आपको बताने वाले है की आप इस बिहार सरकार योजना का लाभ कैसे उठा सकते हो और आपको इसके लिए क्या करना होगा सभी जानकारी देने वाला हूँ, हम आपको बताना चाहते हैं की बिहार सरकार श्री नीतीश कुमार ने इस योजना को मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के नाम से लागू किया था और आज भी इसी नाम से जाना जाता है | Bihar Berojgari Bhatta Online Apply 2025,

Latest Update*बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होता है, और फिर 60 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे के बीच जरुरी दस्तावेजों के साथ DRCC पहुँच कर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होता है | और जानकारी के लिए पूरी लेख पढ़े,

Bihar Berojgari Bhatta Yojana Online Apply (मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना)

Bihar Berojgari Bhatta Yojana Apply

Bihar Berojgari Bhatta Yojana

Article मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना
Authority शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग
Yojana Name मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना
Implements the Scheme Nitish Kumar
Start Yojana 02n  October 2016
Sarkari Yojana Apply Mode Online
Document Verification Mode Offline in DRCC Office
Official Website 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना क्या है ?

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना, बिहार सरकार श्री नीतीश कुमार द्वारा लागू किया योजना है | जिसके तहत बिहार राज्य के वैसे बेरोजगार युवा जिसकी उम्र 20 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम है उनको रोजगार तलाशने के दौरान प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाते हैं पुरे दो वर्षो तक, ये राशि प्रतिमाह दिया जायेगा | मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन करने हेतु प्रत्येक जिला मुख्यालय में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र स्थापित किया गया है | इस योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन का दायित्व योजना एवं विकास विभाग को सौपा गया है |

मुक्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के उद्देश्य क्या है?

बिहार राज्य के मुख़्यमंत्री श्री नितीश कुमार का मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना शुरू करने का उद्देश्य कुछ इस प्रकार था,

  • वैसे बेरोजगार जिसकी उम्र 20 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम है, ऐसे युवक/ युवती को रोजगार तलाशने के दौरान स्वयं सहायता की राशि प्रदान की जायेगी |
  • ऐसे युवक/ युवती जो 12वीं कक्षा या स्नातक पास है, और रोजगार तलाश कर रहा है, रोजगार तलाशने के दौरान स्वयं सहायता की राशि प्रदान की जायेगी |
  • व्यक्ति को 1000 रुपये प्रतिमाह 2 वर्ष तक दिया जायेगा। रोजगार तलाशने के दौरान राशि प्रदान की जायेगी |

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजन का लाभ प्राप्त करने हेतु अहर्ताएं व् शर्ते

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजन का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ अहर्ताएं व् शर्ते का पालन करना होगा, हम सब जानते है की किसी भी योजना से लाभ प्राप्त करने लिए कुछ ना कुछ नियम व शर्ते रखा जाता है जिसको पालन लाभार्थी को करना परता है, हमने निचे महत्पूर्ण नियम व शर्ते बताया है जिसे आपको ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। और इसकी पालन करना चाहिए।

  • व्यक्ति बिहार राज्य का किसी भी जिला का निवासी होना चाहिए,
  • व्यक्ति का उम्र 20 वर्ष से 25 वर्ष के बिच होना चाहिए, चाहे वो युवक हो या युवती हो,
  • ऐसे युवक/ युवती जो बेरोजगार है, वह इस योजना का लाभ उठा सकता है,
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए युवक/ युवती को 12वी/ स्नातक पास होना चाहिए, याद रहे उससे आगे उच्चतर शिक्षा प्राप्त नहीं किया हुआ हो,
  • जो भी इस योजना का लाभ लेना चाहता है वह बिहार राजय का स्थायी निवासी होना चाहिए,
  • आवेदक बिहार में किसी भी जिला से आवेदन कर सकता है,
  • आवेदन अन्य किसी भी प्रकार का भत्ता/ छत्रिवृत्ति/ स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड/ शिक्षा ऋण या किसी प्रकार का सहायता प्राप्त नहीं किया हो | वे इस बिहार सरकार योजना का लाभ उठा पायेगा।
  • आवेदन के पास किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं हो |
  • आवेदक को जिस दिन से स्थायी/ अस्थायी नियोजन या स्वरोजगार प्राप्त हो जाएगा, उसी दिन से इस योजना के तहत भत्ता देना बंद कर दिया जाएगा |
  • इस योजना के तहत जिन युवक/ युवती को सहायता राशि प्रदान की जायेगी उन्हें भाषा (हिंदी/ अंग्रेजी) एवं संवाद कौशल, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान एवं व्यवहार कुशल युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होगा |
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

बिहार बेरोजगारी भत्ता में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आवेदक सभी नियम व शर्ते को ध्यानपूर्वक पढ़ ले और ये सुनिचित कर ले की इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक है तो निचे दिए गए प्रिक्रिया का पालन करे, और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करे ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया चरण दर चरण समझाया गया है अगर फिर भी आपको कोई दिक्कत आती है तो आप हमे कमेंट में अपनी समष्या लिखे, हम आपकी समष्या को ठीक करने की पूरी कोशिश करेंगे,

  • बिहार बेरोजगारी भत्ता में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जाना होगा |
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद दाहिने साइड में “New Applicant Registration” पर क्लिक करना होगा |

Bihar Berojgari Bhatta Online Process

  • आपके स्क्रीन पर दिया गया फॉर्म को सही से भर दे और फिर OTP से अपने मोबाइल नंबर और जीमेल को वेरीफाई करे, याद रहे मोबाइल नम्बर और जीमेल दोनों वेरीफाई करना होगा,
  • अब आपको कन्फर्मेशन मैसेज दिखाया जाएगा | आवेदक को सारी जानकारी कन्फर्म करने की जरुरत है
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद यूजर आईडी एवं पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भेज दिया जायेगा |
  • अब इस यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें, और अपनी पसंद का नया पासवर्ड बनाये |
  • ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म को पूर्ण रूप से पूरा भरे और फिर सबमिट कर दे,
  • अंत में, भरे गए ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट करले|
बिहार बेरोजगारी भत्ता कागजात की जांच प्रक्रिया

बिहार बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आपको कागजात की सत्यापन करना होगा जिसके लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र पर जाके अपना कागजात का जांच करवा सकते है और ये एक बार करवाना होता है उसके बाद प्रतिमाह रुपया मिलने लगेगा,

  • ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट के साथ सारे जरूरती कागजात की जांच “जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र” पर 60 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप करवाए |
  • अंत में इनकी स्वीकृति के बाद भी भत्ता का लाभ मिल पाएगा |
बिहार बेरोजगारी भत्ता के लिए आवश्यक कागजात

बिहार बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र पर कागजात की सत्यापन करना होता है, अगर आपको समझ नहीं आ रहा की

  • 12वीं कक्षा/ स्नातक उत्तीर्णता प्रमाण पत्र,
  • आवासीय प्रमाण पत्र |
  • बैंक पासबुक |
  • आधार कार्ड |
  • मोबाइल नंबर
  • जीमेल पता
  • एवं अन्य आवश्यक कागजात |
बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना आवेदन शुल्क

हमने आपको मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया बता दिया है, अब हम बात करने वाले है, आपको इस बिहार सरकार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन शुल्क कितना देना होगा, वैसे तो ऑफिसियल नोटिस में आवेदन शुल्क का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि के लिए एक बार ऑफिसियल नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए, और अच्छे से इसकी जांच कर लेनी चाहिए।

Important Link

Apply Online Registration
Application Status Check Status
Official Notice Download
Step By Step Apply Notice Download
Official Notice Website

Check Latest Bihar Sarkar Yojana  –

महत्वपूर्ण निर्देश: बिहार बेरोजगारी भत्ता में आवेदन करने से पहले, पूरी आधिकारिक अधिसूचना / विज्ञापन को पढ़ना आवश्यक है।

निष्कर्ष

जैसे-जैसे लोगों की आबादी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, नौकरियों की मांग भी बढ़ रही है,

यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो मेरा सुझाव है कि आपको हर दिन बिहार जॉब वेबसाइट यानी इसी वेबसाइट पर आना चाहिए, क्योंकि यहां रोजाना मुफ़्त में नौकरियों के बारे में जानकारी प्रदान होती है।

अगर आपको आवेदन करने में कोई समस्या है? तो मुझे कमेंट करके बताएं,

बिहार मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना 2025 – FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना क्या है?

यह योजना बिहार सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है। इसके अंतर्गत योग्य युवाओं को प्रति माह भत्ता दिया जाता है ताकि वे नौकरी की तैयारी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

इस योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

  • बिहार राज्य के स्थायी निवासी युवा
  • जिनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है
  • जिन्होंने इंटरमीडिएट (12वीं) या स्नातक पास किया हो
  • बेरोजगार हों और किसी सरकारी या निजी नौकरी में न हों

इस योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है?

पात्र युवाओं को हर महीने ₹1,000 की राशि अधिकतम 2 वर्षों तक दी जाती है।

आवेदन कैसे किया जा सकता है?

इस योजना का आवेदन बिहार सरकार के शिक्षा विभाग/ नौकरी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से भी आवेदन संभव है।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं/ 12वीं/ स्नातक मार्कशीट)
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

योजना का पैसा कैसे मिलेगा?

स्वीकृत आवेदन के बाद भत्ता की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।

इस योजना से क्या लाभ होगा?

  • बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद
  • पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सुविधा
  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

 

Leatest Posts

September 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Bihar Job info - All Right Reserved About Us | Contact Us | Privacy Policy | Disclaimer | FAQ